टाटा पावर को मिला नया कप्तान; कौन हैं संजय बंगा जो संभालेंगे कंपनी की कमान?

टाटा पावर ने 37-साल के अनुभव वाले संजय बंगा को नया CEO और MD नियुक्त किया है। वह मई-2027 से 5-साल के लिए कंपनी की कमान संभालेंगे और प्रवीर सिन्हा की जगह लेंगे। बंगा ने 1989 में NTPC से करियर शुरू किया था और 2018 में टाटा पावर से जुड़े थे। फिलहाल वह टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के CEO हैं।