शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एशिया कप जीतने के बाद पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी न लेने के भारतीय टीम के फैसले को नौटंकी बताया है। उन्होंने टूर्नामेंट से पहले सूर्यकुमार यादव द्वारा नकवी से हाथ मिलाने का वीडियो शेयर कर लिखा, "इतनी राष्ट्रभक्ति आपके खून में थी...तो पाकिस्तान के साथ मैदान में नहीं उतरना था।"