inshorts

साझा घर में रहने की हकदार है पत्नी, भले ही सास-ससुर ने पति को त्याग दिया हो: दिल्ली HC

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई कर कहा है कि शादी के बाद घर में रहने वाली पत्नी परिवार की सदस्य होती है और पति को बाद में उसके माता-पिता द्वारा त्याग दिए जाने के बावजूद भी वह उस घर में रहने की हकदार है। बकौल कोर्ट, उचित कानूनी प्रक्रिया के बिना बहू को बेदखल नहीं किया जा सकता।