ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने पर कहा है, "आज के दिन के खेल में यह एक बड़ी घटना थी।" उन्होंने कहा, "साझेदारी को तोड़ना जाहिर तौर पर हमारे लिए अच्छा रहा और इसके बाद हमें दो और विकेट मिले। हमारे लिए आखिरी घंटा शानदार रहा।"