सिटी और SBI ने की भारत में छोटे किसानों के लिए ₹2500 करोड़ के सोशल लोन की घोषणा
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और सिटी ने भारत में छोटे किसानों को सहायता देने के लिए ₹2500 करोड़ के सामाजिक ऋण सुविधा की घोषणा की है। एसबीआई इस सुविधा का उपयोग अपने किसान क्रेडिट कार्ड लोन पोर्टफोलियो को फाइनेंस करने के लिए करेगा। इससे कृषि क्षेत्र और इसके अंतर्गत छोटे किसानों की ऋण ज़रूरतों को पूरा किया जा सकेगा।