सिटी ने SBI को डबल अपग्रेड कर दी 'बाय' रेटिंग, ₹830 सेट किया टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज़ फर्म सिटी ने एसबीआई को डबल अपग्रेड कर 'सेल' रेटिंग से बढ़ाकर 'बाय' कर दिया है और शेयर का टारगेट प्राइस ₹830 किया है। नए टारगेट का मतलब है कि सोमवार के क्लोज़िंग लेवल से शेयर में करीब 20% बढ़त की संभावना है। सिटी का अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2025-2027 के बीच एनआईएम 2.9%-3% के बीच रहेगा।