फिलीपींस के मैंग्रोव पार्क में एक 29-वर्षीय पर्यटक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और आधे घंटे तक मगरमच्छ के बाड़े में फंसे रहने के बाद पर्यटक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे 50 से ज़्यादा टांके लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह उसे स्टैच्यू समझकर सेल्फी लेने के लिए 15 फीट लंबे मगरमच्छ के बाड़े में पहुंच गया था।