स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही लगभग 3000-4000 नई भर्तियां करने की तैयारी में है। यह भर्ती नई लोन कलेक्शन और रिकवरी टीम के लिए की जाएगी और अगले 1 साल के भीतर चरणबद्ध तरीके से होगी। गौरतलब है, बढ़ते लोन पोर्टफोलियो और RBI के नए नियमों को देखते हुए SBI अपनी रिकवरी व्यवस्था को मज़बूत करना चाहता है।