स्टूडियो घिबली स्टाइल इमेज की भारी डिमांड के बीच कई यूज़र्स के लिए डाउन हुआ ChatGPT

स्टूडियो घिबली स्टाइल इमेज की बहुत अधिक रिक्वेस्ट के बीच ओपनएआई का चैटजीपीटी दुनियाभर में कई यूज़र्स के लिए डाउन हो गया है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर कई यूज़र्स ने इसकी शिकायत की है जिसमें 59% ने चैटजीपीटी से संबंधित समस्याएं बताई हैं। कई यूज़र्स ने X पर इसके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।