पाकिस्तान की स्वात प्रीमियर लीग के वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि मैच के दौरान बल्लेबाज़ ने छक्का मारा और गेंद स्टेडियम के पार निकल गई, जिसे बाहर से चलती बाइक पर एक शख्स ने एक हाथ से कैच कर लिया। मुफद्दल वोहरा ने इसका वीडियो X पर शेयर किया और लिखा, "हैरान कर देने वाला कैच।"