स्टाफ ने कहा- पंजाब CM के आवास में कमरे लॉक हैं, बाहर तलाशी ले लें: दिल्ली में अधिकारी

दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास (कपूरथला हाउस) पर पैसे बांटे जाने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे चुनाव आयोग के रिटर्निंग अधिकारी ओपी पांडे ने कहा है, "स्टाफ ने कहा कि आवास में कमरों में लॉक लगे हुए हैं।" उन्होंने कहा, "स्टाफ ने कहा कि आप लोग आवास में बाहरी इलाके में तलाशी ले लीजिए।"