चीन की मिक्स्यू आइसक्रीम ऐंड टी दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन है जिसके दुनियाभर में 45,000 से अधिक स्टोर हैं। मैकडॉनल्ड्स के 43,000 से अधिक व स्टारबक्स के लगभग 40,600 आउटलेट हैं। 1997 में मिक्स्यू को झांग होंगचाओ ने पार्ट-टाइम बिजनेस के रूप में शुरू किया था। हाल ही में इसका आईपीओ हांगकांग में लिस्ट हुआ है।