स्ट्रोक के चलते ऐक्सिडेंट, पुलिस ने नशे में समझकर थाने में 5 घंटे बिठाया; पैरालाइज़ हुआ शख्स

मुंबई में 73-वर्षीय व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद पुलिस ने उसकी लड़खड़ाती आवाज़ और असामान्य व्यवहार को नशे में गाड़ी चलाने का मामला समझ लिया और करीब 5-घंटे तक पुलिस थाने में बिठाए रखा। परिवार के मुताबिक, देरी के कारण स्ट्रोक के इलाज के लिए अहम 'गोल्डन आवर' निकल गया और मरीज़ आंशिक रूप से पैरालाइज़ हो गया।

Load More