दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क ने रविवार को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया। इनिंग्स ब्रेक के दौरान कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने उनसे पूछा, "क्या आपको पता है कि आपने ट्रैविस हेड को 6 बार आउट किया है?" स्टार्क ने हंसते हुए जवाब दिया, "शायद इसीलिए वह मेरे खिलाफ स्ट्राइक नहीं लेते हैं।"