स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने वाले जहाज़ों पर ट्रांजिट शुल्क लगा सकता है ईरान

ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने वाले जहाज़ों पर ट्रांजिट शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के एक सलाहकार ने कहा कि युद्ध के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के लिए 'नया नियम' लागू किया जाएगा। इसके तहत ईरान उन देशों पर समुद्री प्रतिबंध लगा सकेगा जिन्होंने उस पर प्रतिबंध लगाए हैं।