स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के पिता का हुआ निधन

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के पिता गिरीश बत्रा का मंगलवार को हार्ट अटैक के चलते इंद्रपुरी (नई दिल्ली) में निधन हो गया। मंगलवार को ही इंद्रपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया और उनकी प्रार्थना सभा गुरुवार को रखी गई है। मनिका भारत की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ियों में से एक हैं।