दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो स्टार्टअप डूबने के बाद लूटपाट करने लगा। गिरोह में शामिल 6 कर्मचारियों में 2 आरोपी मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे जबकि बाकी 4 टेली कॉलर थे। नौकरी के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए इन आरोपियों ने बाद में नोएडा में स्टार्टअप शुरू किया था।