बेंगलुरु में मयंक राजानी नामक 30-वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर बिल्डिंग की 12वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बकौल पुलिस, घटना के दौरान मयंक की गर्लफ्रेंड कमरे में ही सो रही थी लेकिन उसे इसकी जानकारी नहीं हुई। मयंक के परिवार के मुताबिक, उसने एक स्टार्टअप शुरू किया था जिसमें हुए नुकसान से वह परेशान था।