पर्ड्यू यूनिवर्सिटी (यूएस) के शोधकर्ताओं के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्ट्रेटनर के इस्तेमाल से फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो स्ट्रेटनर/कर्लिंग टॉन्ग के 10-20 मिनट इस्तेमाल से उपयोगकर्ता 10-बिलियन नैनोपार्टिकल्स के संपर्क में आ जाते हैं। बकौल एक्सपर्ट्स, ये केमिकल सीधे दिमाग में पहुंचकर रेस्पिरेटरी स्ट्रेस, फेफड़ों में सूजन व याददाश्त घटने जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।