भारत में प्रवेश कर रही एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की तुलना सोशल मीडिया पर 'ईस्ट इंडिया कंपनी' से की गई है जिसने भारत को गुलाम बनाया था। एक X यूज़र ने लिखा, "इंटरनेट उसका...चिप उसकी...एआई भी उसका। और हम? सिर्फ एक यूजर!" कुछ X यूज़र्स ने केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की तुलना मुगल शासक जहांगीर से की।