केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटकॉम सेवाओं के लिए लाइसेंस हासिल करने के वास्ते सभी नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा, "स्टारलिंक ऐसा करने की प्रक्रिया में है। एक बार सभी आवश्यकताएं पूरी हो जाने पर उसे लाइसेंस मिल जाएगा।"