स्पेस-X की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक ने दुनियाभर में 90 लाख एक्टिव यूज़र्स का आंकड़ा पार कर लिया है। स्टारलिंक ने 7 सप्ताह से भी कम समय में 10 लाख नए यूज़र जोड़े हैं। नवंबर की शुरुआत में यह आंकड़ा 80-लाख पर था। गौरतलब है, यह सर्विस भारत में भी शुरू होगी लेकिन कब, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।