स्टारलिंक ने लीक हुए इंटरनेट प्लान की कीमतों को बताया गलत, जानिए कारण
एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने सोशल मीडिया पर सोमवार (8 दिसंबर) को भारत में इसके मासिक इंटरनेट प्लान की कीमत का खुलासा किया था। अब इसको लेकर स्टारलिंक ने कहा है कि इनमें से कोई भी कीमत असली नहीं थी और वेबसाइट पर कीमत का नज़र आना एक गड़बड़ी की वजह से हुआ था।