स्टारलिंक से मुकाबले के लिए चीन ने पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए 18 सैटेलाइट्स
चीन ने मंगलवार को शंघाई स्पेसकॉम सैटेलाइट टेक्नोलॉजी (एसएसएसटी) से लॉन्ग मार्च 6 रॉकेट के ज़रिए 18 सैटेलाइट्स लॉन्च किए जो पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित हो गए हैं। चीन ने स्पेस-X के स्टारलिंक से मुकाबला करने के लिए सैटेलाइट्स लॉन्च किए हैं। सरकारी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी के अनुसार, यह एसएसएसटी की 'थाउसैंड सेल्स कॉन्सटिलेशन' योजना का पहला बैैच है।