सैटेलाइट तस्वीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दिखा घना स्मॉग, खेतों में लगी नज़र आई आग
सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तान के पंजाब, भारतीय पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की सैकड़ों घटनाएं दर्ज की गई हैं। धीमी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पराली का धुआं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में प्रदूषण बढ़ा रहा है। यह गतिविधि ऐसे समय में हो रही है जब दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता पहले ही खराब हो चुकी है।