अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका में सभी स्टील और एल्यूमिनियम आयातों पर 25% का टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रंप के इस फैसले से कनाडा, ब्राज़ील, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, वियतनाम जैसे देशों पर असर पड़ेगा जो अमेरिका में स्टील आयात के सबसे बड़े स्रोत हैं। हालांकि, ट्रंप के इस फैसले से भारत पर ज़्यादा असर नहीं होगा।