स्टीव जॉब्स का बनाया एप्पल का पहला कंप्यूटर ₹3.22 करोड़ से अधिक में हुआ नीलाम

एप्पल का पहला कंप्यूटर 'बेविल' एप्पल-1' ₹3.22 करोड़ से अधिक में नीलाम हुआ है। इस कंप्यूटर को स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक ने मिलकर बनाया था और यह आज भी अच्छी हालत में है। वहीं, इस दौरान कंपनी के करीब 200 पुराने उत्पाद नीलाम किए गए और यह नीलामी फरवरी के अंत में शुरू हुई जो 20-मार्च को समाप्त हुई।