सूटकेस में लड़की वाला प्रैंक पड़ा भारी, 6 लड़कियों को हरियाणा की यूनिवर्सिटी ने किया सस्पेंड
ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (हरियाणा) में सूटकेस से युवती के निकलने का वीडियो वायरल होने के मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सूटकेस में निकली छात्रा समेत 6 लड़कियों को निलंबित कर दिया है। पहले यह वीडियो बॉयज़ हॉस्टल का बताया जा रहा था लेकिन फिर विश्वविद्यालय ने इसे प्रैंक बताते हुए कहा कि घटना गर्ल्स हॉस्टल में ही हुई थी।