रिपोर्ट्स के अनुसार, सेटलमेंट हॉलिडे के चलते भारत कोकिंग कोल IPO की 16-जनवरी को तय लिस्टिंग टल सकती है। 15-जनवरी को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के कारण बीएसई-एनएसई बंद रहेंगे। ऐसे में पहले से तय 15-जनवरी को शेयरों का डिमैट क्रेडिट और रिफंड प्रभावित हो सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, इस IPO की लिस्टिंग 19-जनवरी को होने की उम्मीद है।।