लखनऊ (यूपी) में एक खेत में मिले कंकाल की पहचान पुलिस ने पास पड़ी एक साड़ी की मदद से की है। यह कंकाल 30 वर्षीय पूनम नाम की महिला का था जो करीब एक महीने पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने बताया, "परिवार वालों ने साड़ी की पहचान पूनम की साड़ी के तौर पर की है।"