साड़ी नहीं लाने पर महाराष्ट्र में महिला ने कर दी पति की हत्या
ठाणे (महाराष्ट्र) में प्रेशर कुकर के ढक्कन से अपने पति की कथित तौर पर पीटने और गला दबाकर उसकी हत्या करने के आरोप में 30-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। साड़ी नहीं लाने को लेकर महिला का पति के साथ विवाद हुआ था। महिला ने शुरुआत में मौत को दुर्घटना बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।