सूडान में अर्धसैनिक समूह ने बाज़ार पर किया हमला, 54 लोगों की हुई मौत व 158 घायल

सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) द्वारा ओमडुरमैन शहर के एक बाज़ार में शनिवार को किए गए हमले में 54 लोगों की मौत हो गई और 158 लोग घायल हो गए। सरकार के प्रवक्ता खालिद अल-अलेसिर ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हताहतों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।