सूडान के अल फशर शहर में एक अस्पताल पर ड्रोन से हमला किया गया जिसमें 70 लोगों की मौत हो गई है जबकि 19 घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने विद्रोही रैपिड सपोर्ट फोर्स को इसका दोषी ठहराया है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने बताया कि हमले के समय अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज़ों की भीड़ थी।