'द गार्डियन' के मुताबिक, जंग से जूझ रहे सूडान में महिलाओं को भोजन के बदले सैनिकों के साथ सेक्स करने को मजबूर किया गया। महिलाओं ने बताया कि ये अधिकतर घटनाएं ऑम्डरमैन शहर के फैक्ट्री वाले क्षेत्रों में हुईं। एक पीड़िता ने बताया कि बेटी और बूढ़े माता-पिता के भोजन के लिए उसके पास कोई और विकल्प नहीं बचा था।