सूडान में संघर्ष के कारण अबतक 1.4 करोड़ से ज़्यादा लोग हुए विस्थापित: IOM
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने बताया है कि सूडान में विस्थापित नागरिकों की संख्या 1.4 करोड़ हो गई है जो कुल आबादी का 30% है। इनमें से 31 लाख लोग विदेश जबकि 1.1 करोड़ लोग देश में ही अन्य जगहों पर विस्थापित हुए हैं।" बकौल रिपोर्ट्स, सूडान में 2023 से चल रहे गृहयुद्ध में अबतक 24,850 लोग मारे गए हैं।