सूडान में सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा भयावह नरसंहार और खून से सनी सड़कें
सूडान के अल-फशर में रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के कब्ज़े के बाद सैटेलाइट तस्वीरों में भयावह नरसंहार की पुष्टि हुई है। येल विश्वविद्यालय के ह्यूमैनिटेरियन रिसर्च लैब (एचआरएल) द्वारा विश्लेषित तस्वीरों में खून से सनी सड़कें और शवों के ढेर स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर के कई क्षेत्रों में सामूहिक हत्याएं हुईं हैं।