inshorts

सोते रहे अमेरिकी सैनिक, ईरान ने वापस छीन लिए अमेरिका द्वारा 'चुराए' गए 2 जहाज़

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नौसेना ने अमेरिका द्वारा 'चुराए' गए 2 तेल टैंकरों को वापस अपने कब्ज़े में ले लिया है। ईरानी नौसेना के मुताबिक, सैनिकों ने चालक दल के सोते समय जहाजों पर कब्जा किया। ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित गुज़रने के बदले जहाज़ मालिकों से पैसे वसूल रही थी।