inshorts

सोते समय मुंह से क्यों गिरती है लार?

'हेल्थलाइन' के मुताबिक, नींद की गलत पोज़ीशन, एसिड रिफ्लक्स, स्लीप एपनिया या खास दवाओं के सेवन की वजह से सोते वक्त मुंह से लार निकलती है। करवट/पेट के बल सोने पर मुंह में लार जमा होकर बाहर निकलती है। जुकाम/एलर्जी/साइनस की वजह से नाक बंद हो जाती है, ऐसे में मुंह से सांस लेते समय भी लार गिरने लगती है।