यूपी में ट्रक-ट्रैक्टर में हुई टक्कर में मुंडन कराकर लौट रहे 5 लोगों की हुई मौत, 17 घायल

सीतापुर (यूपी) में धनतेरस के दिन तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17-लोग घायल हो गए। सभी लोग हरदोई से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। घायलों में दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Load More