संत प्रेमानंद की स्वतंत्रता छिनने और आश्रम में दो गुट बनने के सवाल पर क्या बोले सेवादार?
संत प्रेमानंद महाराज की स्वतंत्रता छिनने की अटकलों पर 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में उनके सेवादारों ने कहा है, "महाराज जी पूरी तरह स्वतंत्र हैं और वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दूसरे स्थान पर रह रहे हैं।" आश्रम में दो गुट बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, "आश्रम में ऐसी कोई स्थिति नहीं है और आश्रम नियमों से चलता है।"