संत प्रेमानंद महाराज के लिए मदीना में पढ़ी गई दुआ, वीडियो हुआ वायरल
प्रयागराज (यूपी) के सूफियान इलाहाबादी नामक मुस्लिम युवक ने मदीना से संत प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उन्होंने कहा, "प्रेमानंद महाराज जी हिंदुस्तान के बहुत अच्छे इंसान हैं, वह बहुत ही सच्चे और अच्छे इंसान हैं। हम महाराज जी के लिए दुआ करते हैं कि अल्लाह सेहत और तंदुरुस्ती अता फरमाए।"