संत प्रेमानंद से मिलने के लिए कमर से कार खींचते हुए 90 किमी की यात्रा कर वृंदावन पहुंचा शख्स
आगरा (उत्तर प्रदेश) के गौरव चाहर नामक पहलवान अपनी कमर में रस्सी बांधकर कार को खींचते हुए पैदल करीब 90 किलोमीटर की यात्रा कर वृंदावन पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सफर आसान नहीं था लेकिन संत प्रेमानंद महाराज से मिलने की इच्छा ने उन्हें रुकने नहीं दिया। गौरव ने 2 अप्रैल को अपने गांव से यह यात्रा शुरू की थी।