inshorts

सितंबर 2025 बना आईपीओ का सबसे व्यस्त महीना, जनवरी 1997 के बाद टूटा रिकॉर्ड

आईपीओ के लिहाज से सितंबर-2025 लगभग तीन दशकों में सबसे व्यस्त महीना बन गया है। इस महीने 25 कंपनियों ने मेनबोर्ड आईपीओ से ₹13,300 करोड़ जुटाए जो जनवरी-1997 में 28 कंपनियां सूचीबद्ध होने के बाद सबसे अधिक है। वहीं, इस महीने 53 एसएमई आईपीओ ने ₹2,309 करोड़ जुटाए जो संख्या और मूल्य दोनों में अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।