आदित्य बिड़ला ग्रुप की एल्यूमीनियम कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में नेट कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 21% बढ़कर ₹4,741 करोड़ हो गया। वहीं, ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.5% बढ़कर ₹66,058 करोड़ रहा। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 34.64% हिस्सेदारी थी। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को तेज़ी दिखी।