सितंबर तिमाही में 58% बढ़ा IOB का शुद्ध मुनाफा, NPA में आई गिरावट

सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज़ बैंक (IOB) के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1% तक चढ़कर ₹41 के स्तर पर पहुंच गए। यह तेज़ी बैंक के सितंबर तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई जिसमें सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 58% तक बढ़कर ₹1,226 करोड़ रहा। हालांकि, बैंक का ग्रॉस NPA घटकर 1.83% पर आ गया।