सितंबर में 23% बढ़ा UPI लेनदेन, वैल्यू ₹29 लाख करोड़ के पार

NPCI की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में UPI के लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 23% बढ़कर 24.07 बिलियन हो गई। वहीं, लेनदेन का कुल मूल्य 18% बढ़कर ₹29.37 लाख करोड़ हो गया। गौरतलब है कि 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट UPI लेनदेन पर 0.4% MDR (अधिकतम ₹300/ट्रांज़ैक्शन) लागू होगा।

Load More