सितंबर में 8 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर रही खुदरा मुद्रास्फीति

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति 8 वर्षों के न्यूनतम स्तर 1.54% पर आ गई। अगस्त की तुलना में मुद्रास्फीति में 53 आधार अंकों की बड़ी गिरावट सब्ज़ियों (-21.38%), दालों (-15.32%) और मसालों (-3.07%) के कारण आई। पर्सनल केयर ऐंड इफेक्ट्स (19.39%) और ऑयल ऐंड फैट्स (18.34%) में सबसे अधिक मुद्रास्फीति दर देखी गई।

Load More