सितंबर में ग्रॉस GST कलेक्शन ₹2.03 लाख करोड़ रहा, सालाना आधार पर करीब 15% का उछाल
सितंबर में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 14.7% बढ़कर ₹2.03 लाख करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹1.77 लाख करोड़ था। रिफंड के बाद सितंबर में नेट जीएसटी कलेक्शन 18.1% बढ़कर ₹1.76 लाख करोड़ रहा। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल-सितंबर के दौरान कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 11.6% बढ़कर ₹12.46 लाख करोड़ पहुंच गया।