सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 10% घटा: AMFI
असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (एएमएफआई) के अनुसार, सितंबर में ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड की स्कीमों में निवेश 10% घट गया। सितंबर में इन स्कीमों में निवेश ₹34,419 करोड़ रहा। वहीं, सितंबर में एसआईपी का असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर ₹13.82 लाख करोड़ की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया जो अगस्त में ₹13.39 लाख करोड़ था।