सितंबर में चांदी ने 19.4% रिटर्न देकर सोने को पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान चांदी की कीमत ₹1,26,000/किलो से बढ़कर ₹1,50,500/किलो पहुंच गई जबकि सोना 13.56% बढ़कर ₹1,20,000/10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी में तेज़ी की वजह औद्योगिक मांग और वैश्विक सप्लाई की कमी रही। बकौल एक्सपर्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स में बढ़ती खपत से चांदी की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।